आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी मेमोरियल ट्रस्ट
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भारतीय संस्कृति के प्रखर व्याख्याताओं में गिने जाते हैं। भारतीय संस्कृति पर उनकी वैज्ञानिक दृष्टि भारतीय साहित्य और चिंतन की धरोहर है।यही वैज्ञानिक सोच ट्रस्ट का भी मूल दर्शन है। ट्रस्ट का उद्देश्य आचार्य जी के लेखन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवाओं तक पहुंचाना, डिजिटल होती हिन्दी भाषा और साहित्य में लोगों की रुचि और जागरूकता बढ़ाना, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करना है। ट्रस्ट चार क्षेत्रों में काम कर रहा है।