हमारे ट्रस्टी
डॉ अपर्णा द्विवेदी: ट्रस्टी, लेखक, पत्रकार और शिक्षाविद
अपर्णा द्विवेदी का मीडिया, अकादमिक, परामर्श और डिजिटल एरिना के क्षेत्र में मीडिया हाउस और सरकारी क्षेत्र के साथ काम करने का करीब 27 वर्षो का अनुभव है। फैक्ट चेकिंग के लिए गूगल ट्रेनर और भारतीय राजनीति की विशेषज्ञ वह बीबीसी जैसी विभिन्न समाचार वेबसाइटों और पत्रिकाओं के लिए लिखती रही हैं।
वह समाचार चैनल न्यूज़एक्स और प्राइम न्यूज़ में संपादक के रूप में कार्यरत थीं। वह ‘‘आजतक‘‘, ‘‘स्टार न्यूज‘‘ (अब एबीपी न्यूज) और ‘‘एनडीटीवी मेट्रोनेशन‘‘ जैसे प्रमुख समाचार चैनलों की संस्थापक टीम की सदस्य थीं। उन्होंने विभिन्न पुस्तकें भी लिखी हैं और शोध पत्र भी लिखे हैं जो कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
नूपुर पांडेय : ट्रस्टी, उद्यमी,लेखक, विचारक, मार्गदर्शक
नूपुर पांडेय उद्यमी, और लेखिका हैं। उनकी दो किताबें छप चुकी है। फैसिलिटेटिंग एक्सीलेंस कंसल्टेंसी में निदेशक और मार्गदशर्क के रूप में नूपुर युवाओं और वयस्कों में भावनात्मक प्रबंधन और बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। प्रबंधन में आईआईएम से शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने कॉरपोरेट के बजाय गैर सरकारी संस्थाओं के साथ काम किया और कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थानो से जुड़ी. विकास क्षेत्र में नेतृत्व, रणनीति, मानव संसाधन और संचालन के क्षेत्र में उनका 20 वर्षो का प्रबंधन और परामर्श अनुभव है।
सॉफ्ट स्किल्स, प्रदशर्न प्रबंधन और संचालन में वैिक स्तर पर 500 से अधिक पेशेवरों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही 10000 से अधिक युवाओं को जीवन कौशल और भावनात्मक प्रबंधन में प्रशिक्षित किया गया है।
रत्नेश मिश्र: ट्रस्टी, पत्रकार
अग्रणी पत्रकारों में एक रत्नेश मिश्र राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं। करीब 27 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने शिक्षा, राजनीति,कार्यपालिका और विधायिका के काम को नजदीक से देखा है। लखनऊ विश्वविद्यालय से समाज कार्य में स्नातकोत्तर रत्नेश मिश्र ने दिल्ली सरकार की प्रेस प्रत्यायन समिति के अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों के हितों के लिए अनेक कार्य भी किए हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की पढ़ाई कर उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी ।